लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अमेरिका में संक्रमण के मामले 1.1 करोड़ के पार, कई राज्यों ने नई पाबंदियों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 08:48 IST

Open in App

लांसिंग (अमेरिका), 16 नवंबर (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के मामले 1.1 करोड़ के भी पार पहुंच जाने के बाद अब कई राज्यों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नए सिरे से प्रयास आरंभ कर दिए हैं। कोरोना वायरस के करीब दस लाख मामले एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर सामने आए हैं।

वाशिंगटन और कई अन्य राज्यों की राह पर चलते हुए मिशिगन ने भी संक्रमण को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर प्रशासन ने रविवार को हाई स्कूल और कॉलेज व्यक्तिगत उपस्थिति कक्षाएं बंद करने, रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन करने की व्यवस्था बंद करने और खेलकूद गतिविधियों को भी बंद करने का आदेश दिया।

आदेश के तहत मनोरंजन की कई गतिविधियां बंद की जाएंगी और जिम में सामूहिक व्यायाम कक्षाएं नहीं होंगी।

ये नए नियम तीन हफ्ते तक प्रभावी रहेंगे।

इससे पहले वाशिंगटन के गर्वनर जे. इन्स्ली ने व्यवसायों और सामाजिक मेलजोल पर नई पाबंदियों की घोषणा की थी।

‘जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी’ के कोरोना वायरस संबंधी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में रविवार तक कोविड-19 के मामले 1.1 करोड़ पर पहुंच गए। नौ नवंबर को यहां संक्रमण के मामले एक करोड़ पर पहुंचे थे, जिसका मतलब है कि करीब दस लाख मामले महज छह दिन के भीतर सामने आए हैं।

अमेरिका में कोरोना वायरस का पहला मामला 20 जनवरी को वाशिंगटन में सामने आया था और 300 दिन के भीतर कुल मामले 1.1 करोड़ पर पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला