लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: न्यूयॉर्क में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले

By भाषा | Updated: December 18, 2021 08:36 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 21,000 से अधिक मामले सामने आए, जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।

संक्रमण के करीब आधे मामले न्यूयॉर्क सिटी में सामने आए, जहां जांच केंद्रों के बाहर कतारें लंबी हो रही हैं और क्रिसमस पर समारोह का आयोजन करने वाले कई आयोजक अपने सदस्यों के संक्रमित होने के कारण कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क की ‘सिटी यूनिवर्सिटी’ में ‘इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्लीमेंटेशन साइंस इन पॉप्यूलेशन हेल्थ’ के कार्यकारी निदेशक डॉ. डेनिस नाश ने कहा कि संक्रमण में तेज वृद्धि अत्यधिक चिंता का विषय होना चाहिए, लेकिन ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण बहुत तेजी से फैलने के कारण ऐसा होना ही था।’’

नाश ने कहा, ‘‘हम डेल्टा के कारण सर्दियों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं और यह अपने आप में चिंता की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद अब नया ओमीक्रोन स्वरूप आ गया, जो संक्रमण के दृष्टिकोण से अधिक संक्रामक है।’’उन्होंने कहा कि मौजूदा टीके नए स्वरूप को रोकने में असमर्थ हो सकते हैं।

राज्य में सामने आए संक्रमण के मामलों में से शहर में करीब 10,300 मामले सामने आए। न्यूयॉर्क राज्य में बृहस्पतिवार को समाप्त हुए सात दिनों की अवधि में प्रतिदिन औसतन 13,257 लोग संक्रमित पाए गए। यह पिछले दो सप्ताह की तुलना में 71 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले, राज्य में सर्वाधिक दैनिक मामले 14 जनवरी, 2021 को सामले आए थे, जब करीब 20,000 लोग संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना