लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय के मानसिक स्वास्थ्य पर कोविड-19 का सबसे बुरा असर पड़ा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:27 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 दिसंबर ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय के लोगों का मानसिक स्वास्थ्य कोविड-19 से विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है।

एक आधिकारिक सांख्यिकीय अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (ओएसएस) के अनुसार, भारतीय पहचान वाले लोगों में, 2019 से इस साल अप्रैल में लॉकडाउन के शुरुआती चरणों के बीच नींद से संबंधित समस्याएं ज्यादा सामने आईं।

इस सप्ताह जारी हुए आंकड़ों में पाया गया कि ब्रिटेन में लॉकडाउन की शुरुआत में सभी समुदाय के लोगों में नींद से संबंधित समस्याएं सामने आई।

हालांकि, उम्र के हिसाब से वर्गीकरण करने के बाद पाया गया कि भारतीय समुदाय के एक तिहाई (36 प्रतिशत) लोगों में यह समस्याएं सामने आई।

इसकी तुलना में “श्वेत ब्रिटिश” (23 प्रतिशत) और “अन्य श्वेत” लोगों में से 18 प्रतिशत लोगों में यह मानसिक समस्याएं देखने को मिली।

‘सस्टेनेबिलिटी एंड इनक्वालिटी डिवीजन’ के उप निदेशक ग्लेन एवरेट ने कहा, “नए शोध से हमें पता चला है कि किस प्रकार विभिन्न सामुदायिक समूहों पर पड़ने वाला प्रभाव परिवर्तित हुआ और महामारी से पहले की लोगों की परिस्थितियों से लॉकडाउन के दौरान उनका अनुभव कैसा रहा।”

उन्होंने कहा, “महामारी से पहले काले अफ्रीकी और अन्य ऐसे घरों में वित्तीय लचीलापन कम था। उदाहरण के लिए इसी से पता चलता है कि इन समूहों को लॉकडाउन के दौरान वित्तीय दिक्कतें पेश आई होंगी। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ज्यादातर लोगों का मानसिक स्वास्थ्य खराब हुआ लेकिन यह भारतीय समुदाय में ज्यादा देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला