लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: फ्रांस ने बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लॉकडाउन के बजाय वयस्कों को टीके की तीसरी खुराक देने का रास्ता चुना

By भाषा | Updated: November 26, 2021 08:43 IST

Open in App

पेरिस, 26 नवंबर (एपी) फ्रांस ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ने के बीच देश में फिर से लॉकडाउन लगाने के बजाय सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीके की ‘बूस्टर डोज’ (अतिरिक्त खुराक) देने का फैसला किया है।

फ्रांस में पिछले कुछ सप्ताह में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं और दैनिक मामलों की संख्या 30,000 से पार चली गई है। देश में संक्रमितों के अस्पतालों में भर्ती होने और संक्रमण से मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने संवाददाता सम्मेलन में इस योजना की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी और तीसरी खुराक के बीच के अंतराल को छह से पांच महीने तक कम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी ‘बूस्टर’ अभियान शुरू करने के लिए फ्रांस के पास पहले से ही पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं।

वेरन ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि अगर किसी ने ‘बूस्टर डोज’ नहीं ली, तो उसका ‘कोविड-19 पास’ अमान्य माना जाएगा। यह ‘पास’ कई बंद स्थानों पर जाने के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि देश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों में टीका लगवा चुके लोगों की तुलना में 10 गुणा वैसे मरीज हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

इस बीच, फ्रांस में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मोरक्को ने शुक्रवार से अगले आदेश तक फ्रांस आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल