लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में आपातकाल की घोषणा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 11:28 IST

Open in App

सिडनी, 23 जुलाई (एपी) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आपातकाल की घोषणा कर दी है।

न्यू साउथ वेल्स की राज्य सरकार के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 136 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई। मध्य जून में संक्रमण के कहर के बढ़ने के बाद सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं।

प्रीमियर ग्लैडीस बेरेजिक्लियन ने सिडनी के पश्चिम और दक्षिण में बुरी तरह प्रभावित उपनगरों के लिए और अधिक टीके उपलब्ध कराने का संघीय सरकार से आह्वान किया है।

सिडनी में करीब एक माह से लॉकडाउन लगा है। कोविड-19 का ‘डेल्टा’ स्वरूप सिडनी से विक्टोरिया और फिर वहां से साउथ वेल्स राज्य में फैला। इन राज्यों में भी लॉकडाउन लगा है। ऑस्ट्रेलिया की 2.6 करोड़ की आबादी में से आधी आबादी लॉकडाउन का सामना कर रही है जबकि केवल 15 प्रतिशत वयस्क लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला