लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सिडनी में नए साल की पूर्व संध्या पर नहीं जुटेगी भीड़, जापान में नए विधयेक की तैयारी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 11:02 IST

Open in App

सिडनी, 28 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में नए साल का जश्न इस साल फीका रहेगा, क्योंकि अधिकारियों ने नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी देखने के लिए लोगों के यहां एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

न्यू साउथ वेल्स राज्य के प्रीमियर ग्लेडीस बेरेजीकलियान ने सोमवार को कहा कि जो लोग सिटी सेंटर में रहते हैं, वे नए साल का उत्सव मनाने के लिए 10 अतिथियों को ही अपने घर बुला सकते हैं। अतिथियों को इस क्षेत्र में आने की अनुमति हासिल करने के लिए पहले आवेदन देना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के इस बड़े शहर में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही 10 दिसंबर से अब तक यहां संक्रमण के 126 मामले सामने आ चुके हैं।

सिडनी हार्बर ब्रिज के ऊपर होने वाली आतिशबाजी को देखने के लिए यहां हर साल करीब 10 लाख लोग जुटते हैं।

वहीं, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि उनकी योजना एक ऐसा विधेयक लाने की है, जो प्रतिष्ठानों को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए उठाए गए उपायों का पालन करने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य करता हो और जिसमें उल्लंघन करने वालों को सजा देने तथा जुर्माना लगाने का भी प्रावधान हो।

उनका कहना है कि इस विधेयक को संसद में ‘‘जल्द से जल्द’’ अगले साल पेश किया जाएगा।

इस बीच, दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के तीन मामले सामने आए हैं। ये लोग ब्रिटेन से 22 दिसंबर को दक्षिण कोरिया पहुंचे थे। वहीं सोमवार को देश में कोविड-19 के कुल 808 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 57,680 हो गई। वहीं वायरस से वहां 819 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना