लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत को राहत सामग्री भेजने के काम में जुटे हैं शेफ विकास खन्ना

By भाषा | Updated: May 7, 2021 11:33 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

न्यूयॉर्क, सात मई प्रमुख भारतीय शेफ विकास खन्ना कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को ऑक्सीजन सांद्रक और पीपीई किट्स समेत महामारी से निपटने में आवश्यक आपात राहत सामग्री भेजने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

खन्ना ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारत के लाखों लोगों को भोजन और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया था। वह भारत को करीब 10,000 ऑक्सीजन सांद्रक और 50,000 अग्नि प्रतिरोधी पीपीई किट्स भेजने के काम में जुटे हुए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमने 525,000 डॉलर (करीब चार करोड़ रुपये)का योगदान दिया है। आवश्यक सामान की पहली खेप भारत में पहुंच गई है।’’

खन्ना ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘‘हमारी मातृभूमि’’ में जो हो रहा है उसे देखकर दिल टूट जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ हफ्ते बहुत जज्बाती और कठिन हैं। यह हमारे लिए तनावपूर्ण होने जा रहा है। जब तक सब सुरक्षित नहीं हो जाते तब तक हम भी सुरक्षित नहीं हो सकते। हम सभी को मजबूत बने रहना होगा। जब तक यह हो नहीं जाता तब तक मैं शांत नहीं बैठूंगा। बाकी सब चीजें इंतजार कर सकती है लेकिन जान बचाने में कोई देरी नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब