लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 के मामले 10 लाख के पार

By भाषा | Updated: July 23, 2021 11:51 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 जुलाई पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,425 नए मामले सामने आने के देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार चली गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देश में अब संक्रमण के मामले बढ़कर 10,00,034 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में 11 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 22,939 हो गई।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ पाकिस्तान में संक्रमण के कुल मामले अब 10,00,034 और मृतक संख्या 22,939 है।’’

अधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में 25,215 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की और नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.56 प्रतिशत है। एक दिन पहले नमूनों के संक्रमित आने की दर 6.31 प्रतिशत थी।

पाकिस्तान इस समय वैश्विक महामारी की चौथी लहर का सामना कर रहा है, जिसका कहर इस माह की शुरुआत में शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना