लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : ब्रिटेन ने वेल्स में की मॉडर्ना का टीका लगाने की शुरुआत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:33 IST

Open in App

लंदन, सात अप्रैल ब्रिटेन ने बुधवार को वेल्स में लोगों को मॉडर्ना कंपनी का कोविड-19 रोधी टीका लगाने की शुरुआत की। देश में दो खुराक वाला यह तीसरा टीका है जहां की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा फाइजर/बायोएनटेक और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीकों का पहले से ही इस्तेमाल कर रही है।

मॉडर्ना कंपनी का टीका ब्रिटेन में सबसे पहले वेल्स के कार्मर्थेंशाइर के लोगों को लगाया गया। देश में इस टीके के इस्तेमाल को इस साल जनवरी में मंजूरी प्रदान की गई थी।

ब्रिटेन सरकार ने कहा कि उसने इस टीके की एक करोड़ 70 लाख खुराक मंगाने का ऑर्डर दिया है।

देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हम ब्रिटेन के पश्चिमी वेल्स में आज मॉडर्ना कंपनी के टीके की शुरुआत कर सकते हैं। ब्रिटेन सरकार ने समूचे राष्ट्र की ओर से टीके हासिल किए हैं और टीकाकरण कार्यक्रम से देश के एकजुट होकर काम करने का पता चलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे ब्रिटेन में प्रत्येक पांच लोगों में से तीन को टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है और आज हम, स्वीकृति प्राप्त कर चुके तीसरे टीके के साथ शुरुआत कर रहे हैं। आप जहां भी रहते हैं, जब भी आपको बुलाया जाए, आएं और टीका लगवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल