लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बांग्लादेश भारत के साथ लगती सीमाएं और 14 दिनों के लिए बंद रखेगा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:22 IST

Open in App

ढाका, 28 जून बांग्लादेश ने देश में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर सोमवार को भारत के साथ लगती सीमाओं को और 14 दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया।

बांग्लादेश ने कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए पहली बार 26 अप्रैल को दो सप्ताह के लिए भारत के साथ लगती सीमाएं बंद कर दी थीं। सरकार ने कई बार इसे बढ़ाया।

ढाका ट्रिब्यून अखबार ने खबर दी कि बांग्लादेश में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति के बीच भारत के साथ लगती सीमाओं को और 14 दिनों यानी 14 जुलाई तक बंद कर दिया गया है।

इस अखबार के मुताबिक विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) माशफी बिंटे शेम्स ने कहा, ‘‘ बाकी स्थिति पहले के समान बनी रहेंगी।’’

अखबार के अनुसार विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालीय डिजिटल बैठक में यह निर्णय लिया गया। वैसे तो सीमाएं बंद हैं लेकिन मालवाहक वाहनों को आने-जाने की इजाजत होगी।

अखबार के मुताबिक 15 से कम दिनों के वीजा पर उपचार के लिए भारत जा रहे बांग्लादेशी नागरिक नयी दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में बांग्लादेश मिशनों से जरूरी अनुमति लेकर ही बेनापोल, अखौरा और बूरीमारी सीमाओं से बांग्लादेश में प्रवेश कर सकते हैं। उसके लिए पीसीआर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी और यह जांच 72 घंटे के अंदर ही करायी गयी हो।

इस बीच बांग्लादेश में सोमवार को कोविड -19के सर्वाधिक 8364 नये मामले सामने आये और कुल संक्रमितों की संख्या 896,770 हो गयी। इस दौरान 104 मरीजों की जान चले जाने से इस बीमारी से अब तक 14,276 लोग दम तोड़ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की