लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बांग्लादेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:43 IST

Open in App

ढाका, नौ नवंबर बांग्लादेश सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए मस्जिद, गिरजाघर और मंदिर सहित सभी धार्मिक एवं पूजा स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या 420,000 के पार पहुंच चुकी है।

ढाका ट्रिब्यून की खबर में रविवार को कहा गया कि धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि मंत्रालय द्वारा धार्मिक स्थलों को लेकर कई बार दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद लोग मास्क पहनने को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।

नोटिस के अनुसार, “इसलिए सामाजिक दूरी बनाए रखने और उचित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए धार्मिक स्थलों पर मास्क पहनने को लेकर नवीनतम दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।”

नोटिस के मुताबिक,मस्जिद, गिरजाघर और मंदिर सहित सभी धार्मिक एवं पूजा स्थलों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से इन निर्देशों की घोषणा करने को कहा गया है।

खबर के अनुसार बांग्लादेश में रविवार तक संक्रमितों की कुल संख्या 420,238 थी, जिनमें से 6,067 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं