लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दक्षिण अफ्रीका में ईस्टर पर शराब की बिक्री पर पाबंदी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 08:37 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 31 मार्च (एपी) दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए ईस्टर पर शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाएगा और साथ ही धार्मिक तथा सामाजिक समारोहों के लिए एकत्रित होने वाले लोगों की संख्या भी सीमित करेगा।

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मंगलवार को एक राष्ट्रव्यापी प्रसारण में कहा, ‘‘शराब पीकर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने को ध्यान में रखते हुए हम ईस्टर सप्ताहांत पर कुछ पाबंदियां लगाएंगे।’’

उन्होंने बताया कि शराब की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध होगा। बार और रेस्तरां में मादक पेय बेचे जा सकेंगे लेकिन ये रात 11 बजे बंद हो जाएंगे।

किसी स्थान के भीतर धार्मिक समारोह में अधिकतम 250 लोगों के एकत्रित होने की मंजूरी होगी जबकि बाहर होने वाले कार्यक्रमों में 500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति होगी।

रामफोसा ने यह घोषणा तब की है जब उन्होंने मंगलवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों और धार्मिक नेताओं से कोविड-19 की नयी लहर को फैलने से रोकने के लिए तरीकों पर चर्चा की।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के 15 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं जो अफ्रीका में सबसे अधिक मामले हैं। देश में इस महामारी से 52,788 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब