लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दक्षिण अफ्रीका में ईस्टर पर शराब की बिक्री पर पाबंदी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 12:24 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 31 मार्च दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय ईस्टर सप्ताहांत पर शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाएगा और साथ ही धार्मिक समारोहों के लिए एकत्रित होने वाले लोगों की संख्या भी सीमित करेगा।

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने यह घोषणा की है।

गौरतलब है कि सप्ताहांत ईसाई और यहूदी समुदयों के लिए बड़े धार्मिक समारोहों में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इससे कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर शुरू होने की आशंका को लेकर सरकार चिंतित है।

राष्ट्रपति ने मंगलवार को एक राष्ट्रव्यापी प्रसारण में कहा, ‘‘शराब पीकर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने को ध्यान में रखते हुए हम ईस्टर सप्ताहांत पर कुछ पाबंदियां लगाएंगे। शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। बार और रेस्तरां में मादक पेय बेचे जा सकेंगे लेकिन ये रात 11 बजे बंद हो जाएंगे।’’

किसी स्थान के भीतर धार्मिक समारोह में अधिकतम 250 लोगों के एकत्रित होने की मंजूरी होगी जबकि बाहर होने वाले कार्यक्रमों में 500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति होगी।

रामफोसा ने यह घोषणा तब की है जब उन्होंने मंगलवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों और धार्मिक नेताओं से कोविड-19 की नयी लहर को फैलने से रोकने के तरीकों पर चर्चा की।

साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के उन सभी नागरिकों से धार्मिक सभाओं में भाग न लेने का अनुरोध किया जो कोविड-19 के लिहाज से संवेदनशील हैं जैसे कि बुजुर्ग और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग।

रामफोसा ने कहा कि अगले 15 दिनों में समारोहों में लोगों की संख्या को लेकर उठाए कदमों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थिति पर करीब से नजर रखेंगे और बीमारी के फिर से फैलने के किसी भी संकेत पर तेजी से प्रतिक्रिया देंगे। अब पहले के मुकाबले कहीं अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।’’

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के 15 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं जो अफ्रीका में सबसे अधिक मामले हैं। देश में इस महामारी से 52,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब