लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत से लौट रहे नागरिकों पर ऑस्ट्रेलिया के यात्रा प्रतिबंध को अदालत में चुनौती

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:28 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, छह मई कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित भारत से घर लौट रहे नागरिकों पर ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए विवादास्पद अस्थायी प्रतिबंध को सिडनी में संघीय अदालत में बृहस्पतिवार को 73 वर्षीय एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति द्वारा चुनौती दी गई है, जो पिछले साल के मार्च से बेंगलुरु में फंसे हुए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने हाल ही में अपने उन नागरिकों के घर लौटने पर प्रतिबंध लगाया है, जिन्होंने भारत में 14 दिन तक समय बिताया है।

सरकार ने इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा चलाने की चेतावनी दी है, जिनको पांच साल की जेल की सजा या 66,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (50,899 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लग सकता है।

संघीय अदालत के मुख्य न्यायाधीश जेम्स ऑलसॉप ने बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई आगामी सोमवार के लिए निर्धारित की और इसकी सुनवाई न्यायमूर्ति थॉमस थावले करेंगे।

मेलबर्न के गैरी न्यूमैन ने याचिका दायर की है, जो पिछले साल मार्च से बेंगलुरु में फंसे हुए हैं।

उनकी याचिका में 30 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट द्वारा जैव सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई एक आपातकालीन घोषणा को कई आधारों पर चुनौती दी गई है।

न्यूमैन का प्रतिनिधित्व कर रहे माइकल ब्रैडली और क्रिस वार्ड ने बुधवार दोपहर बाद न्यायमूर्ति स्टीफन बुर्ली के समक्ष याचिका दायर की।

उन्होंने संवैधानिक आधारों सहित कई आधारों पर प्रतिबंध को चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब