लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने नेपाल को चिकित्सा सहायता भेजी

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:27 IST

Open in App

काठमांडू, पांच जून ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने में सहायता के लिए नेपाल को 18 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की चिकित्सा आपूर्ति भेजी है। नेपाल में कोविड-19 मरीजों को दवाओं, बिस्तरों और ऑक्सीजन किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाल में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत फेलिसिटी वॉक ने शनिवार को काठमांडू हवाईअड्डे पर नेपाली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रभु राम शर्मा को चिकित्सा सहायता की खेप सौंपी।

ऑस्ट्रेलिया दूतावास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नेपाली सेना के अनुरोध पर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने यह मदद भेजी है, जिसमें सर्जिकल मास्क, फेस शील्ड, दस्ताने समेत अन्य सामग्री शामिल है।

नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,042 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,00,000 के करीब पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना