लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: व्हाइट हाउस और कांग्रेस से भारत की मदद के लिये सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने की अपील

By भाषा | Updated: April 27, 2021 12:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 अप्रैल बोस्टन स्थित एक चैम्बर ने व्हाइट हाउस और कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने में मदद के लिये अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। साथ ही उसने आगाह किया कि अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की देरी किये जाने से भारत का कोविड-19 आपातकाल एक वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बन सकता है।

यूएसए इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स (यूएसएआईसी) ने कहा कि भारत में कोविड-19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि ने सभी वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उसे पश्चिमी देशों की ओर से तत्काल मदद की जरूरत है। अमेरिका दुनिया का एकमात्र देश है जिसके पास भारत की मदद के लिये संसाधन और सामग्री है।

यूएसएआईसी के अध्यक्ष करुण ऋषि ने कहा, ''अमेरिका युद्धस्तर पर और समयबद्ध तरीके से मदद मुहैया कराने में नाकाम रहा तो भारत में और लोगों की जान जा सकती है। यूएसएआईसी व्हाइट हाउस तथा अमेरिकी कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने के लिये अपने सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध करता है।''

उन्होंने कहा, ''सभी का जीवन समान है। मानवता का तकाजा है। भारत में लोगों की बेशकीमती जान बचाई जा सकती है। अमेरिकी की ओर से हस्तक्षेप में देरी इसे वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बना सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला