लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 और गर्भावस्था: महिलाओं को टीका नहीं लगवा पाने का अफसोस

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:44 IST

Open in App

फीनिक्स सिटी, 19 अक्टूबर (एपी) एमंडा हैरिसन अगस्त में 29 सप्ताह की गर्भवती थीं और उन्हें टीका नहीं लगा था, जब वह कोविड-19 से बीमार हो गयीं थीं। उनके लक्षण शुरू में तो हल्के थे, लेकिन अचानक उन्हें लगा कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

अलाबामा के फीनिक्स सिटी में रहने वाली हैरिसन को बर्मिंघम के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तय समय से दो महीने पहले बिटिया को जन्म दिलाया और हैरिसन को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा।

आज जब हैरिसन इस बारे में सोचती हैं तो भावुक हो जाती हैं लेकिन अपनी नवजात बिटिया को स्तनपान कराते समय वह सोचती हैं कि वह भाग्यशाली हैं।

कोलंबस निवासी किंडल निपर भी कोविड-19 के हल्के लक्षणों के साथ इस बीमारी से पीड़ित गयी थीं लेकिन उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। जुलाई में प्रसव के प्रस्तावित समय से काफी पहले ही प्रसव होने पर उनके बच्चे की मौत हो गयी।

हैरिसन और निपर अब गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 टीके लगवाने के लिहाज से प्रोत्साहित करने के लिए अपनी कहानियां साझा कर रही हैं ताकि वे खुद को और बच्चों को बचा सकें। गर्भवती महिलाओं के बीमार होने के मामले तेजी से बढ़ने के बीच उन्होंने यह प्रयास किया है।

अमेरिका में केवल 31 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने टीका लगवाया है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने 29 सितंबर को अत्यावश्यक परामर्श जारी कर महिलाओं से टीके की खुराक लेने की सिफारिश की।

एजेंसी ने आगाह किया कि गर्भावस्था में कोविड-19 होने से समय-पूर्व प्रसव हो सकता है और अन्य प्रतिकूल नतीजों का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला