लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत की सहायता के लिए अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने जुटाये 2.5 करोड़ डॉलर

By भाषा | Updated: May 13, 2021 10:40 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 मई कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की सहायता के लिए एक भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ने 2.5 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस बारे में बताया।

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पांडे ने ‘पीटीआई’ को बुधवार को बताया, ‘‘हम 5,500 ऑक्सीजन सांद्रक, 2,300 बेड, 25 ऑक्सीजन संयंत्र और 30,000 वेंटिलेटर भेजना चाहते हैं और इसके लिए हमने ऑर्डर भी दे दिया है।’’

एआईएफ की स्थापना गुजरात में भूकंप के बाद पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की पहल से हुई थी। संस्था ने अब तक 2.5 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है जो किसी भारतीय अमेरिकी संस्था द्वारा जुटायी गयी सबसे अधिक राशि है।

सेवा इंटरनेशनल यूएसए ने अब तक 1.7 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है।

पांडे ने कहा, ‘‘एआईएफ के दृष्टिकोण से लोगों से भरपूर सहयोग मिल रहा है। हम लोग हमेशा से भारतवंशी अमेरिकी समुदाय के साथ करीब से काम करते रहे हैं लेकिन हमने सोचा कि हमें इससे इतर लोगों को भी समुदाय में शामिल करना चाहिए और उनके लिए कुछ करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में लोगों की मदद के लिए अमेरिकी लोग आगे आये हैं, उन्होंने पांच डॉलर से लेकर पांच लाख डॉलर तक दान दिया है और दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूती दी है। अमेरिका के कॉरपोरेट क्षेत्र ने भी अपनी सीमा से बढ़ चढ़कर काम किया है।’’

पांडे ने संकट के इस समय में भरपूर समर्थन करने के लिए अमेरिकी लोगों और बाइडन प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब