कोविड-19ः पाकिस्तान में 346 लोगों की मौत, कुल केस 15 हजार के पार, बिल गेट्स से टेलीफोन पर बात की पाक पीएम खान

By भाषा | Updated: April 30, 2020 14:00 IST2020-04-30T14:00:08+5:302020-04-30T14:00:08+5:30

पाकिस्तान में कोरोना का कहर तेज हो गया है। इस बीच पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के बात की। पाक में मरने वाले की संख्या 346 है। संक्रमण के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को 15,759 पहुंच गई है।

Kovid-19 346 people died Pakistan total cases exceeded 15,000 Pak PM Khan spoke Bill Gates | कोविड-19ः पाकिस्तान में 346 लोगों की मौत, कुल केस 15 हजार के पार, बिल गेट्स से टेलीफोन पर बात की पाक पीएम खान

अधिकारियों ने अब तक 174,160 जांच की हैं जिनमें से 8,249 जांच 29 अप्रैल को की गई है।

Highlights स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पंजाब, बलूचिस्तान तथा अन्य प्रांतों में 19 और लोगों की मौत हुई है।मंत्रालय ने यह भी बताया कि स्थानीय संक्रमण 84 फीसदी है और 16 प्रतिशत विदेशी हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को 15,759 पहुंच गई, जबकि इस महामारी से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 346 हो गया है।

देश में पिछले चौबीस घंटे में 874 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पंजाब, बलूचिस्तान तथा अन्य प्रांतों में 19 और लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मृतकों की संख्या 346 हो गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पंजाब में 6,061, सिंध में 5,695, खैबर-पख्तूनख्वा में 2,313, बलूचिस्तान में 978, गिलगित-बाल्टिस्तान में 333, इस्लामाबाद में 313 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 66 मामले दर्ज किए गए। अब तक 4,052 मरीज ठीक हो गए हैं और 11,361 मरीजों का इलाज चल रहा है। कम से कम 153 मरीजों की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने अब तक 174,160 जांच की हैं जिनमें से 8,249 जांच 29 अप्रैल को की गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि स्थानीय संक्रमण 84 फीसदी है और 16 प्रतिशत विदेशी हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से टेलीफोन पर बात की और देश में कोविड-19 महामारी से जुड़े ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की। खान के कार्यालय ने यह जानकारी दी। खान ने कहा कि पाकिस्तान इस महामारी से उबरने और लोगों की जान बचाने के लिये दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है, खासतौर पर आबादी के सबसे जोखिमग्रस्त तबके को लॉकडाउन के चलते भूखे नहीं मरने देने के लिये।

इस बीच, पाकिस्तान के नेताओं ने संसद सत्र बुलाये जाने के तौर तरीकों पर चर्चा की। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने सरकार से संसद का सत्र बुलाने की मांग की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेताओं ने भी यही मांग की। हालांकि, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘‘हम सुझावों को अंतिम रूप दे रहे हैं।’’

थरपारकर के उपायुक्त शहजाद ताहिर ने बताया कि सिंध प्रांतीय विधानसभा के हिन्दू सदस्य राणा हमीर सिंह मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। सिंह थरपारकर जिले के रहने वाले हैं। इस जिले की सीमा भारत के राजस्थान राज्य से लगती है। वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के टिकट पर 2018 के चुनाव जीते थे। सिंध ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश के तहत रमजान के पाक महीने में सभी धार्मिक सभाओं पर रोक लगा दी है।

Web Title: Kovid-19 346 people died Pakistan total cases exceeded 15,000 Pak PM Khan spoke Bill Gates

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे