लाइव न्यूज़ :

चाकू से हमला करने वाला ज्ञात चरमपंथी है : ट्यूनिशिया का गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:35 IST

Open in App

ट्यूनिस, 27 नवंबर (एपी) ट्यूनिशिया के गृह मंत्रालय ने कहा है कि मध्य ट्यूनिस में सुरक्षा अधिकारियों पर हमला करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति ज्ञात चरमपंथी था।

मंत्रालय के फेसबुक पेज पर शुक्रवार की देर शाम जारी एक बयान के अनुसार, 31 वर्षीय व्यक्ति ने विदेशों में पढ़ाई की और चरमपंथी समूह तकफीरियों की सूची में शामिल है। यह समूह अन्य मुस्लिमों या कुछ समूहों को विधर्मी समझता है।

स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि यह व्यक्ति मोनास्टीर से है जो ट्यूनिश से करीब 160 किलोमीटर दूर तटीय शहर है। संदिग्ध का नाम नहीं बताया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिखता है कि दाढ़ी वाला एक व्यक्ति हबीब बोर्गुबा एवेन्यू की तरफ बढ़ता है और उसके हाथ में एक लंबा चाकू है। इसके बाद वह व्यक्ति गृह मंत्रालय की तरफ जाता है जहां कुछ लोगों द्वारा खदेड़े जाने के बाद वह अवरोधक कूदकर भागता है।

बयान में कहा गया कि उससे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया जिसके बाद एक सुरक्षा अधिकारी ने उसके पैर में गोली मारी और इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक