लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में ट्रेन में चाकू से हमला, कई लोग घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:02 IST

Open in App

बर्लिन, छह नवंबर (एपी) जर्मनी में शनिवार को एक हाई स्पीड ट्रेन में चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

स्थानीय पुलिस ने एपी को बताया कि उन्हें शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हमले के बारे में फोन पर जानकारी मिली।

अधिकारियों के अनुसार, हाईस्पीड ट्रेन में जब हमला हुआ, उस वक्त वह रेगेन्सबर्ग और न्यूरमबर्ग शहर के बीच थी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन उसने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अभी तक, हमलावर या उसके मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। करीब 200 लोगों को ट्रेन से उतार कर जलपान के लिए एक स्थानीय रेस्तरां में ले जाया गया।

जर्मन गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने कहा कि इस "भयानक" हमले की पृष्ठभूमि "अभी स्पष्ट नहीं है" और इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बर्लिन के दक्षिण में करीब 473 किलोमीटर (294 मील) की दूरी पर स्थित नगरपालिका सेबर्सडॉर्फ में लोगों को "गंभीर खतरा" नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं और जिन्होंने इसे देखा है, वे जल्दी ही इससे उबर जाएंगे।"

जर्मन रेलवे नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है और उस स्टेशन को करीब नौ बजे से ही बंद कर दिया गया है।

पुलिस के अधिकारी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर मौजूद हैं और मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला