जर्मनी में ट्रेन में चाकू से हमला, कई लोग घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:33 IST2021-11-06T18:33:07+5:302021-11-06T18:33:07+5:30

Knife attack on train in Germany, many injured | जर्मनी में ट्रेन में चाकू से हमला, कई लोग घायल

जर्मनी में ट्रेन में चाकू से हमला, कई लोग घायल

बर्लिन, छह नवंबर (एपी) जर्मनी में तेज रफ्तार ट्रेन में चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। जर्मन मीडिया की खबरों से यह जानकारी मिली है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हमले के बारे में फोन पर जानकारी मिली। अधिकारियों के अनुसार हाईस्पीड ट्रेन में जब हमला हुआ, उस वक्त वह रेगेन्सबर्ग और न्युरेमबर्ग शहर के बीच थी।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और हमले में कई लोग घायल हुए हैं। अभी तक, हमलावर या उसके मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

जर्मन रेलवे नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है और उस स्टेशन को करीब नौ बजे से ही बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Knife attack on train in Germany, many injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे