लाइव न्यूज़ :

चीन में चाकू से हमला, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:28 IST

Open in App

बीजिंग, पांच जून (एपी) पूर्वी चीन में शनिवार को चाकू से किए गए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंक्विंग जिला पुलिस थाने ने चीनी सोशल मीडिया मंच वेइबो पर जारी बयान में बताया कि अन्हुई प्रांत की अंक्विंग शहर के अधिकारियों को शनिवार दोपहर खबर मिली कि एक व्यक्ति ने सड़क पर पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला किया है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमले की वजह स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अंक्विंग के ब्लड बैंक ने लोगों से रक्त दान करने की अपील करते हुए कहा कि ब्लड बैंक में जमा खून अपर्याप्त साबित हो रहा है।

चीन के कानून के तहत आग्नेय शस्त्रों की बिक्री और उन्हें रखने पर पाबंदी है और आमतौर पर बड़े हमले चाकू या देसी विस्फोटकों से होते हैं।

चीन में इसी तरह के हमले पहले भी हुए हैं लेकिन ऐसे हमलावरों को मानसिक रूप से बीमार या समाज के प्रति विद्वेष रखने वाला करार दिया गया।

पिछले साल दिसंबर में पूर्वोत्तर चीन में सौना और बाथहाउस के बाहर चाकू से हुए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हुई थी और इतनी ही संख्या में लोग घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना