लाइव न्यूज़ :

वायरस का एक भी मामला ना होने के दावे पर सवाल उठाने को लेकर किम की बहन ने सियोल पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:13 IST

Open in App

सियोल, नौ दिसम्बर (एपी) उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन ने उनके देश के कोरोना वायरस मुक्त होने के दावे पर सवाल उठाने को लेकर दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री पर बुधवार को निशाना साधा और साथ ही ऐसी टिप्पणियों के परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री कांग क्यूंग-वहा ने सप्ताहांत में कहा था कि यह मानना मुश्किल है कि उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा था कि वैश्विक महामारी से निपटने के साझा प्रयास के दक्षिण कोरिया के प्रस्ताव के प्रति भी उत्तर कोरिया उदासीन रहा है।

सरकार मीडिया के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता किम यो जोंग ने इसके जवाब में कहा, ‘‘ परिणामों की चिंता किए बिना उनके द्वारा की गई लापरवाही भरी टिप्पणियों से देखा जा सकता है कि वह उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच पहले से खराब संबंधों को और बदतर करना चाहती हैं।’’

किम ने कहा, ‘‘ उनके असल इरादे स्पष्ट हैं। हम उनके शब्द कभी नहीं भूलेंगे और उन्हें भी इसके परिणाम भुगतने होंगे।’’

उत्तर कोरिया में कोविड-19 का एक भी मामला ना होने के दावे के बीच, सरकारी मीडिया ने बार-बार यह कहा है कि एक ‘‘ अधिकतम आपातकालीन ’’ महामारी रोधी अभियान जारी है, जिसके तहत उसने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर दिया है, राजनयिकों को बाहर निकाल दिया है और संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों को अलग-थलग कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला