लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के किम सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव बने

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:28 IST

Open in App

सोल, 11 जनवरी (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इस पद पर पहले उनके दिवंगत पिता और दादा भी काबिज रह चुके हैं। संभवत: यह कदम बढ़ती आर्थिक चुनौतियों के बीच उनकी ताकत को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ दल की 2016 के बाद हुई पहली कांग्रेस में उन्हें इस पद से नवाजा गया है।

बैठक में किम ने और आधुनिक परमाणु हथियार बनाने का संकल्प लिया, आर्थिक विकास के लक्ष्यों का खुलासा किया और पार्टी अधिकारियों में फेरबदल किया। लेकिन पर्यवेक्षकों को संदेह है कि इससे उत्तर कोरिया की कठिनाइयों का ठोस समाधान हो सकेगा जिसमें कोरोना वायरस के कारण लगा आर्थिक झटका, प्राकृतिक आपदा और अमेरिका के नेतृत्व में बार-बार लगाया जाने वाला प्रतिबंध शामिल है।

कोरिया की आधिकारिक ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के मुताबिक कांग्रेस ने रविवार को बैठक के छठे दिन किम को नए पद से नवाजा। कांग्रेस के बयान में कहा गया कि किम ने ‘‘देश के परमाणु निर्माण योजना को पूरा करने के ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया है।’’

किम पहले से ही पार्टी के शीर्ष नेता हैं। साल 2016 में पार्टी कांग्रेस के दौरान उन्हें पार्टी का अध्यक्ष नामित किया गया था और उससे पहले उन्होंने प्रथम सचिव के पद के साथ पार्टी का नेतृत्व किया। लेकिन वंशवादी शासन वाले देश में महासचिव पद को सांकेतिक रूप से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह पद उनके पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग के पास भी था।

किम जोंग उन ने 2011 में जब अपने पिता के निधन के बाद देश का नेतृत्व संभाला तो कुछ विदेशी विशेषज्ञों ने सत्ता पर उनकी पकड़ को लेकर संदेह जताया। लेकिन शुक्रवार को 37 वर्ष के हुए किम ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को फांसी देकर और अपने विरोधियों को रास्ते से हटाकर सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल