लाइव न्यूज़ :

किम कर्दाशियां ने कान्ये वेस्ट से तलाक की अर्जी दी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:26 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 20 फरवरी रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने विवाह के लगभग सात साल बाद रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक के लिए अर्जी दी है।

‘पीपुल’ पत्रिका के अनुसार दोनों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है।

कर्दाशियां ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट के स्टेनली मोस्क कोर्टहाउस में कागजात दाखिल किए।

कर्दाशियां (40) और वेस्ट (43) ने अपने चार बच्चों - बेटियां नॉर्थ (सात) और शिकागो (दो) और बेटों सेंट (पांच) और पाम (एक) की संयुक्त देखभाल का आवेदन किया है।

दोनों ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी और दोनों का पहला बच्चा 2013 में हुआ था। उस वर्ष बाद में, वेस्ट ने सेनफ्रांसिस्कों में एक विशाल स्क्रीन पर अपने संदेश के जरिये कर्दाशियां को अनोखे ढंग से विवाह की पेशकश की।

दोनों ने 24 मई 2014 को इटली के फ्लोरेंस के एक समारोह में शादी की थी। यह वेस्ट की पहली और कर्दाशियां की तीसरी शादी थी।

रियलिटी स्टार ने उससे पहले म्यूजिक निर्माता डेमन थॉमस और पूर्व एनबीए खिलाड़ी क्रिस हम्फ्रीज से शादी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला