लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों को ‘खत्म’ करने की दी चेतावनी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:27 IST

Open in App

सोल, 15 सितंबर (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की आलोचना की और द्विपक्षीय संबंधों को ‘पूर्णतः खत्म’ करने की धमकी दी। दोनों ही देशों ने बुधवार को कुछ घंटे के भीतर बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।

यह घटनाक्रम प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच तनाव बढ़ने को रेखांकित करता है। किम की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन द्वारा मिसाइल परीक्षण के अवलोकन के दौरान की गई टिप्पणियों की निंदा की। मून ने कहा था कि दक्षिण कोरिया की बढ़ती मिसाइल क्षमताएं उत्तर कोरिया के उकसावे के खिलाफ ‘निश्चित तौर पर प्रतिरोधक का’ काम करेगी।

दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने उत्तर कोरिया द्वारा समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की पुष्टि की। इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद दक्षिण कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया।

किम की बहन ने कहा कि उत्तर कोरिया बिना किसी खास देश को निशाना बनाए आत्मरक्षा के लिए अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर रहा है और दक्षिण कोरिया भी अपनी सैन्य क्षमता का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर राष्ट्रपति हमारे खिलाफ झूठी निंदा में शामिल होते हैं तो इसके बाद जवाबी कार्रवाई होगी और उत्तर-दक्षिण के संबंध पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा