लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन ने रूस के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-57 की फैक्ट्री का दौरा किया, कॉकपिट में बैठकर समझी बारीकियां

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 15, 2023 17:27 IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एसयू-57 के कॉकपिट को नजदीक से देखा। किम ने सुखोई एसजे-100 यात्री विमानों का निर्माण करने वाले केंद्र का भी दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के दौरे पर हैं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन लड़ाकू विमान बनाने वाली एक फैक्ट्री का दौरा कियाअत्याधुनिक लड़ाकू विमान एसयू-57 के कॉकपिट को नजदीक से देखा

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस की अपनी विस्तारित यात्रा के दौरान लड़ाकू विमान बनाने वाली एक फैक्टरी का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने रूस के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एसयू-57 के कॉकपिट को नजदीक से देखा। किम के इस दौरे ने दोनों देशों के बीच हथियार समझौते को लेकर अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

किम के इस दौरे से चिंतित अमेरिका और अन्य देशों ने रूस और उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हथियार हस्तांतरण का कोई समझौता नहीं करें। किम ने अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस में पहुंचने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और हथियारों एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया। उत्तर कोरियाई नेता के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक की यात्रा करने की भी उम्मीद है जहां वह रूस के प्रशांत बेड़े की सैन्य क्षमताओं को देखेंगे।  पुतिन ने उत्तर कोरिया की यात्रा के लिए किम के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया है और उनके प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी अक्टूबर में देश का दौरा करेंगे।

रूस और उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा उन्हें अलग-थलग कर दिया है। ऐसे में ये दोनों देश अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं। अन्य देशों की सरकारें और विशेषज्ञ अटकलें लगा रहे हैं कि किम अत्याधुनिक हथियारों या प्रौद्योगिकी के बदले रूस को गोला-बारूद की आपूर्ति करेंगे, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन में युद्ध के लिए कर सकता है।

किम ने सुखोई एसजे-100 यात्री विमानों का निर्माण करने वाले केंद्र का भी दौरा किया। इस दौरान रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने कहा कि हम विमान निर्माण और अन्य उद्योगों में सहयोग की संभावना देख रहे हैं, जो प्रौद्योगिकी संबंधी संप्रभुता प्राप्त करने की दृष्टि से हमारे देशों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुतिन को युद्ध के लिए हथियार मुहैया कराने के एवज में किम अपनी वायुसेना और नौसेना के आधुनिकीकरण में रूस से मदद मांगेंगे। अमेरिकी और यूरोपिय देश रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती नजदीकियों से चिंतित हैं। 

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियाव्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका