लाइव न्यूज़ :

ट्रंप से मुलाकात के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले किम जोंग उन

By भाषा | Updated: June 20, 2018 09:15 IST

किम और शी के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और चीन ऋण संबंधी मामलों पर व्यापरिक युद्ध की स्थिति उत्पन्न होने की कगार पर है।

Open in App

बीजिंग , 20 जून: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने आज बीजिंग पहुंचकर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हुई अपनी ऐतिहासिक वार्ता की जानकारी दी और कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण में बीजिंग की ‘‘ महत्वपूर्ण भूमिका ’’ को रेखांकित किया।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘ शिन्हुआ ’ की खबर के अनुसार शी और किम ने चीन - उत्तर कोरिया के मौजूदा रिश्तों और कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर चर्चा की। मार्च के बाद से किम का यह तीसरा बीजिंग दौरा है।

किम और शी के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और चीन ऋण संबंधी मामलों पर व्यापरिक युद्ध की स्थिति उत्पन्न होने की कगार पर है। सिंगापुर में ट्रंप से मलाकात से पहले दो बार किम बीजिंग गए थे। किम इस बार विमान के जरिए चीनी शीर्ष नेता से मिलने यहां पहुंचे। पहले दो बार की तरह किम का यह दौरा गोपनीय नहीं रखा गया और कोरियाई नेता के विमान के यहां उतरते ही चीन ने उनकी यात्रा की आधिकारिक घोषणा कर दी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने कहा, ‘‘वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के प्रमुख और डेमोक्रेटिक पीपल्स पार्टी ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के विदेशी मामलों के प्रमुख किम जोंग-उन 19 से 20 जून तक चीन की यात्रा पर आएं हैं।’’

शी ने ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में किम के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। यहां दोनों नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

एजेंसी ने कहा, ‘‘ वे चीन-डीपीआरके के रिश्तों को सुरक्षित, एकत्रित रखने और उसे आगे बढ़ाने पर सहमत हुए और संयुक्त रूप से कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि विश्व की रक्षा, क्षेत्री की शांति, स्थिरता, समृद्धि और विकास में सकारात्मक योगदान दे पाएं।’’

किम ने ‘‘कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता बनाए रखने में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका’’ की सराहना की। किम ने कहा, ‘‘ कोरियाई प्रायद्वीप में एक ठोस , दीर्घकालिक शांति तंत्र स्थापित करने एवं उसे बढ़ावा देने और प्रायद्वीप में शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करने वाले चीन सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ काम करने की संभावना जतायी।’’

दूसरी ओर , शी ने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर कोरिया और अमेरिका सिंगापुर में हुई अपनी वार्ता के सकारात्मक परिणाम निकालें। इससे पहले, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने किम की यात्रा पर किए कई सवालों को टाल दिया और कहा कि समय आने पर जल्द इससे जुड़ी जानकारियां जारी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि किम चीन आएं हैं और इसके पीछे एक कारण है।

टॅग्स :चीनकिम जोंग उनजी जिनपिंगउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल