लाइव न्यूज़ :

किम ने की अमेरिका की आलोचना, ‘अजेय’ सेना तैयार करने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: October 12, 2021 09:56 IST

Open in App

सियोल, 12 अक्टूबर (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हथियार प्रणालियों की एक दुर्लभ प्रदर्शनी की समीक्षा करते हुए एक ‘अजेय’ सेना तैयार करने का संकल्प लिया।

देश की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि किम ने अमेरिका पर तनाव पैदा करने और यह साबित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया के प्रति उसका कोई शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है।

किम ने वाशिंगटन और सियोल के बीच खाई पैदा करने की प्रत्यक्ष लगातार कोशिश के तहत कहा कि सेना का विस्तार करने का उनका मकसद दक्षिण कोरिया को निशाना बनाना नहीं है और कोरियाई लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने वाला एक और युद्ध नहीं होना चाहिए।

किम ने ‘रक्षा विस्तार प्रदर्शनी आत्मरक्षा-2021’ के मौके पर सोमवार को यह भाषण दिया। सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की सोमवार को 76वीं वर्षगांठ के उत्सव के तौर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से आयोजित इस तरह का यह पहला कार्यक्रम था।

आधिकारिक 'कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' की खबर के अनुसार किम ने कहा कि अमेरिका लगातार यह संकेत देता रहा है कि वह उत्तर कोरिया के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया नहीं रखता है लेकिन इसे साबित करने के लिए उसने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में लगातार अपने गलत फैसलों और कदमों से तनाव पैदा करता आ रहा है।

उत्तर कोरिया के नेता ने अमेरिका को कोरियाई द्वीप में अस्थिरता का ‘स्रोत’ बताया और कहा कि उनके देश का सबसे बड़ा मकसद ‘अजेय सैन्य ताकत’ बनना है, जिसे कोई भी चुनौती देने की हिम्मत न कर पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते