लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद की हत्या : मामले के इस्लामी आतंकवाद से संबंध होने के पहलू की जांच की जा रही

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:24 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 अक्टूबर लंदन महानगर पुलिस मुख्यालय ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ ने शनिवार को कहा कि उसका आतंकवाद रोधी कमान कंजरवेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस की हत्या की जांच का नेतृत्व कर रहा है। साथ ही, पुलिस एसेक्स में हुए इस हमले का इस्लामी आतंकवाद से संभावित संबंध की जांच कर रही है।

सोमालियाई मूल के माने जा रहे 25 वर्षीय एक ब्रिटिश व्यक्ति को हत्या के संदेह में मौके से गिरफ्तार किया गया और वह दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड में एसेक्स के एक थाने में हिरासत में है।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और विपक्षी लेबर नेता सर केर स्टार्मर ने शनिवार सुबह लेह ऑन सी में स्थित बेलफेयर्स मेथडिस्ट चर्च में, घटना स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महानगर पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद रोधी पुलिसिंग के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक, उप सहायक आयुक्त डीन हेयडन ने घटना को आतंकवादी गतिविधि घोषित किया। शुरूआती जांच में यह खुलासा हुआ है इसके लिए संभवत: इस्लामी चरमपंथ से प्रेरण मिली थी।’’

जांच का नेतृत्व महानगर पुलिस की आतंकवाद रोधी कमान पूर्वी क्षेत्र विशेषज्ञ अभियान इकाई और एसेक्स पुलिस कर रही है। साथ ही पुलिस ने किसी भी प्रत्यक्षदर्शी को वीडियो फुटेज के साथ जांच में सहयोग के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने संसद सदस्यों की सुरक्षा समीक्षा की घोषणा की है। पटेल ने अपनी पार्टी के दिवंगत सहकर्मी को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल