लाइव न्यूज़ :

हैती में अपहृत 17 मिशनरी में से दो को अपहर्ताओं ने किया रिहा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:02 IST

Open in App

पोर्ट औ प्रिंस (हैती), 21 नवंबर (एपी) हैती में एक महीने से ज्यादा समय पहले एक मिशनरी समूह के जिन 17 सदस्यों का अपहरण हो गया था, उनमें से दो मुक्त होने के बाद सुरक्षित हैं और ‘अच्छी स्थिति’ में हैं। अमेरिका स्थित उनके चर्च संगठन ने यह जानकारी दी।

'क्रिस्चियन एड मिनिस्ट्रीज' ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि रिहा किए गए लोगों के नाम और उन्हें मुक्त किये जाने के कारण और अन्य जानकारियां साझा नहीं कर सकते। ओहियो स्थित समूह ने कहा, ‘‘हम इस रिहाई से खुश हैं, लेकिन हमें उन 15 लोगों की फिक्र है, जो अब भी बंधक हैं।’’

एक स्थानीय मानवाधिकार संगठन के अनुसार, 16 अक्टूबर को ‘400 मावोजो’ गिरोह ने मिशनरी के 17 लोगों का अपहरण कर लिया था। हैती के राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता गैरी डेसोसियर्स ने एपी को दो बंधकों के रविवार को रिहा होने की खबर की पुष्टि की। बंधकों को रिहा करवाने में मदद कर रही एफबीआई ने इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। वहीं हाल में अमेरिकी सरकार ने हैती में सुरक्षा संकट और ईंधन की भारी कमी के बीच अमेरिकी नागरिकों को हैती छोड़ने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब