लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में अपहरणकर्ताओं ने 28 स्कूली छात्रों को किया रिहा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 10:56 IST

Open in App

कानो (नाइजीरिया), 26 जुलाई (एपी) नाइजीरिया में हथियारों से लैस अपहरणकर्ताओं ने जुलाई की शुरुआत में उत्तरी शहर दामिशी में ‘बेथेल बैपटिस्ट हाई स्कूल’ से अगवा किए गए 120 से अधिक छात्रों में से 28 छात्रों को रिहा कर दिया है।

गिरजाघर अधिकारियों ने इन बच्चों को रविवार को स्कूल में उनके अभिभावकों को सौंप दिया। ‘ बैपटिस्ट कन्वेंशन’ के अध्यक्ष इस्राइल अकांजी ने बताया कि 80 से अधिक छात्र अब भी बंदूकधारियों के कब्जे में हैं। पांच जुलाई को स्कूल से अगवा किए गए छात्रों में से अभी तक 34 को या तो छोड़ दिया गया है या वे खुद बंदूकधारियों के कब्जे से भाग निकले। ये छात्र कब रिहा हुए इसकी कोई जानकारी नहीं है। बंदूकधारियों ने कथित तौर पर प्रत्येक बच्चे की रिहाई के लिए 5,00,000 नाइरा (करीब1200 अमेरिकी डॉलर) की मांग हैं।

अकांजी ने कहा कि गिरजाघर ने कोई फिरौती नहीं दी क्योंकि वह अपराधियों को पैसे देने का विरोध करता है।

नाइजीरियाई पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद जालिगे ने कहा कि सुरक्षा बल और नागरिक रक्षा बल 12 जुलाई को सोहोन गया गांव के पास जंगलों के आसपास नियमित गश्त पर थे, तभी उन्होंने तीन अपहृत बच्चों को झाड़ी के पास घूमते हुए देखा। वहीं, 20 जुलाई को दो अन्य छात्र अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकले। उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

मोहम्मदु बुहारी ने नाइजीरिया की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की दिशा में कदम उठाने का वादा करते हुए राष्ट्रपति चुनाव जीता था, लेकिन नाइजीरियाई स्कूलों से अपहरण के बढ़ते मामलों को रोकने में वह नाकाम रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक