लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में अपहर्ताओं ने फिरौती लेने के बाद 10 छात्रों को रिहा किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:29 IST

Open in App

लागोस (नाइजीरिया), 19 सितंबर (एपी) उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने फिरौती मिलने के बाद 10 और छात्रों को रिहा कर दिया है, लेकिन 21 छात्र अब भी अपहर्ताओं की गिरफ्त में हैं।

स्थानीय क्रिश्चियन एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉन हैयब ने कहा कि अपहर्ताओं को तीन दिन पहले फिरौती मिल गई थी। उन्होंने कहा कि मुक्त किये गये 10 छात्र अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं।

बंदूकधारियों ने पांच जुलाई को बेथल बैपटिस्ट हाईस्कूल के छात्रावास के कम से कम 120 छात्रों को अगवा कर लिया था। उसके बाद से छोटे-छोटे समूहों में छात्रों को रिहा किया गया। अपहर्ताओं ने आखिरी बार 27 अगस्त को छात्रों को रिहा किया था। हैयब ने कहा, ‘‘अपहर्ता हमें भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, आर्थिक रूप से काफी प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने हमें काफी दबाव में डाल लिया है।’’

पिछले साल करीब 1,400 छात्रों को उनके स्कूलों से अगवा कर लिया गया था और उनमें से करीब 200 को ही अब तक रिहा किया गया है। यूनिसेफ के नाइजीरिया के प्रतिनिधि पीटर हॉकिंस ने बताया कि हमलों में 16 बच्चों की मौत हो गई।

नाइजीरिया में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी के बीच यूनिसेफ ने कहा है कि असुरक्षा के कारण कम से कम 10 लाख बच्चे कक्षाओं में लौटने से डर रहे हैं। अनिश्चितताओं के कारण पहले से एक करोड़ बच्चे स्कूलों से दूर हैं। अपहर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद भी कई बच्चे सदमे से जल्द बाहर नहीं निकल पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब