लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन ने एक बार फिर ‘नये हथियार’ के परीक्षण की निगरानी की, तनाव बढ़ने की आशंका

By भाषा | Updated: August 17, 2019 11:06 IST

Open in App

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर 'नये हथियार' के परीक्षण की निगरानी की। इससे प्योंगयांग में अमेरिका के दूत की अगले सप्ताह दक्षिण कोरिया की यात्रा के मद्देनजर परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयास जटिल हो गए हैं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका-दक्षिण कोरिया के वार्षिक सैन्य अभ्यासों के विरोध में हाल के सप्ताहों में उत्तर कोरिया का शुक्रवार को किया गया यह छठा परीक्षण है। प्योंगयांग इन अभ्यासों को हमले के पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है। सियोल में रक्षा अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि प्योंगयांग ने शुक्रवार को कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच सागर में गिरने से पहले 230 किलोमीटर तक की दूरी तय की।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की एक खबर के मुताबिक, परीक्षण के 'सही परिणाम' रहे जिससे 'इस हथियार प्रणाली में बड़ा विश्वास कायम' करने में मदद मिली। केसीएनए की रिपोर्ट तब आयी है जब इससे पहले प्योंगयांग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन को अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास जारी रखते हुए अंतर कोरियाई वार्ता बहाल करने की उम्मीद करने वाला 'निर्लज्ज' व्यक्ति बताया।

उत्तर कोरिया और अमेरिका के नेताओं के बीच जून में अचानक हुई मुलाकात के बाद से दोनों देशों के बीच कामकाजी स्तर की वार्ता बहाल करने की योजनाएं बाधित होती प्रतीत हो रही हैं। हालांकि, प्योंगयांग के परीक्षणों को नजरअंदाज कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि उन्हें किम से 'बहुत खूबसूरत ख़त' मिला।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनअमेरिकादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल