लाइव न्यूज़ :

विवादास्पद टिप्पणी के बाद केटी हॉपकिन्स को ऑस्ट्रेलिया से वापस भेजा जाएगा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 11:16 IST

Open in App

कैनबरा, 19 जुलाई (एपी) ब्रिटेन की धुर दक्षिणपंथी राजनीतिक विश्लेषक केटी हॉपकिन्स को ऑस्ट्रेलिया से वापस भेजा जाएगा क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह देश के पृथक-वास नियमों को तोड़ना चाहती हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हॉपकिन्स एक रियलिटी टेलीविजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया आयी हैं और शूटिंग शुरू होने से पहले सिडनी में 14 दिन के अनिवार्य पृथक-वास में हैं। होटल के पृथक-वास से कोरोना वायरस संक्रमण नहीं फैले इसलिए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने प्रत्येक सप्ताह देश आने वाले नागरिकों और स्थायी निवासियों की संख्या आधी कर दी है। करीब 34,000 ऑस्ट्रेलियाई देश आने के इच्छुक हैं लेकिन फिलहाल अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े शहरों सिडनी और मेलबर्न में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण महामारी फैलने की आशंका के मद्देनजर लॉकडाउन लगाया गया है।

गृह मंत्री कैरेन एंड्रयूज ने कहा कि हॉपकिन्स ने इंस्टाग्राम पर पृथक-वास का नियम तोड़ने की अपनी मंशा जाहिर की है इसलिए उन्हें देश से वापस भेजा जाएगा। एंड्रयूज ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकांस्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) को बताया, ‘‘यह हैरानी की बात है कि उन्होंने इस तरह की बात कही। उन्हें यहां से जाना होगा। हम जल्द से जल्द उन्हें देश से भेजने की व्यवस्था करेंगे।’’

हॉपकिन्स अपने मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं और उन्होंने महामारी के दौरान लॉकडाउन को ‘‘मानव इतिहास का सबसे बड़ा छल’’ बताया है।

हॉपकिन्स ‘बिग ब्रदर वीआईपी’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं जिसके निर्माताओं सेवेन नेटवर्क और एंडेमॉल शाइन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कहा कि उनके अनुबंध को रद्द कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!