लाइव न्यूज़ :

काठमांडू घाटी में बृहस्पतिवार से हफ्तेभर लंबा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:55 IST

Open in App

काठमांडू, 26 अप्रैल नेपाल ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए काठमांडू घाटी में बृहस्पतिवार से एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, काठमांडू घाटी कोविड-19 का हॉटस्पॉट बन गई है जहां पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर में तेज़ी से वृद्धि देखी गई है। घाटी से रविवार को ही 1498 नए मामले आए थे।

अधिकारियों के नोटिस के मुताबिक, घाटी में काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर के मुख्य जिला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार (29 अप्रैल) मध्य रात्रि से निषेधात्मक आदेश लागू करने का निर्णय किया है।

मुख्य जिला अधिकारियों की सोमवार दोपहर को हुई बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया है। निर्णय लिया गया है कि किराना और दवाइयों की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद किया जाए और निजी तथा सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही भी रोकी जाए।

अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान, होटल और रेस्त्रां से खाना पैक कराकर ले जाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला