लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कश्मीरी पंडित समुदाय ने घाटी में लक्षित हत्याओं की निंदा की

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 अक्टूबर अमेरिका में रह रहे कश्मीरी पंडितों ने घाटी में हाल के दिनों में आतंकवादियों द्वारा आम लोगों की चुन-चुनकर की गई हत्या की कड़ी निंदा की और भारत सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

कश्मीरी पंडितों के समुदाय ने यहां के मशहूर नेशनल मॉल में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां पर प्रतिभागियों ने कहा कि लक्षित हत्याएं विशेष तौर पर भयानक हैं और स्थानीय स्तर पर आतंकवाद को पाकिस्तान से संसाधन और प्रेरणा मिलती है।

वाशिंगटन डीसी इलाके की कश्मीरी पंडित कार्यकर्ता डॉ. शकुन मलिक ने कहा, ‘‘पाकिस्तान से संचालित आतंकवादियों द्वारा कश्मीर घाटी में की जा रही अल्पसंख्यकों की हत्याओं को रोकने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार को कश्मीर घाटी में रह रहे स्थानीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए जो भविष्य में भी निशाने पर हैं।’’

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में समुदाय ने कहा कि मक्खन लाल बिंदरू की हत्या ने ‘‘ वर्ष 1990 की खौफनाक यादों को ताजा कर दिया है जब करीब पांच लाख कश्मीरियों को अपनी जान बचाने के लिए घाटी छोड़नी पड़ी थी।’’

बिंदरू प्रमुख कश्मीरी पंडित और श्रीनगर की मशहूर दवा की दुकान के मालिक थे जिनकी इस महीने के शुरू में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि नेशनल मॉल के मैदान में यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आयोजित किया गया, इसी दिन 1947 में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गुलमर्ग’ के तहत जम्मू-कश्मीर पर मुस्लिम बहुल इलाके के आधार पर कब्जा करने के लिए घुसपैठ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला