लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी प्रवासी समूह ने मानवाधिकार कार्यकर्ता सुशील पंडित की हत्या की साजिश पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: March 1, 2021 12:14 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, एक मार्च अमेरिका में एक कश्मीरी प्रवासी समूह ने मानवाधिकार कार्यकर्ता सुशील पंडित की जान को खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की और भारत सरकार से उनकी हत्या करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सुशील पंडित एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और ‘हाइव कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को पंडित की हत्या करने के लिए कथित तौर पर भेजे गए दो लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

‘इंडो-अमेरिकन कश्मीर फोरम’ (आईएकेएफ) ने रविवार को एक बयान में कहा कि पंडित की हत्या की नाकाम कोशिश ने एक बार फिर समुदाय के लोगों के सुरक्षित एवं स्वतंत्र जीवन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘ सुशील पंडित की हत्या की साजिश निदंनीय है, जिसे दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया। इसने पिछले 30 वर्षों से निर्वासित कश्मीरी हिंदू समुदाय में एक बार फिर व्रिदोह उत्पन्न कर दिया है।’’

समूह ने बयान में कहा, ‘‘ यह लक्षित हत्या की साजिश पूरे कश्मीरी हिंदू समुदाय पर ढाए गए कहर की याद दिलाती है, जिन्हें पिछले कुछ दशकों में नरसंहार के जरिए कश्मीर घाटी में उनके पैतृक निवास स्थान से निकाल दिया गया।’’

विजय सज़ावल, राजीव पंडित, ललित कौल, राज कौल और राहुल पंडित इस समूह का हिस्सा हैं।

आईएकेएफ का गठन 1991 में कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न को दुनिया के सामने लाने के लिए किया गया था।

समूह ने बयान में कहा, ‘‘ हत्या की कोशिश नाकाम करने के लिए आईएकेएफ दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा करता है और वह साजिशकर्ताओं के खिलाफ पूर्ण एवं त्वरित जांच की मांग करता है। साथ ही उम्मीद करता है कि दिल्ली पुलिस और न्यायपालिका इसके मुख्य दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के दायरे में लाएगी।’’

उसने कहा, ‘‘ आईएकेएफ दिल्ली में गृह मंत्रालय से मामले को बेहद गंभीरता से लेने और सुशील पंडित को तुरंत आधिकारिक सुरक्षा देने की मांग करता है, अगर अभी तक ऐसा नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला