लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोरः उद्घाटन समय पर लेकिन शुरू होने के लिए मैं कोई तिथि नहीं दे सकता, क्योंकि तय नहीं

By भाषा | Updated: October 10, 2019 15:48 IST

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (इमरान खान) के वादे के मुताबिक करतारपुर कॉरिडोर पर काम समय पर पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन समय पर होगा लेकिन इसके शुरू होने के लिए मैं कोई तिथि नहीं दे सकता क्योंकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं की गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकॉरिडोर को सिखों के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवम्बर को खोल दिया जाएगा।कॉरिडोर करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ेगा।

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है। साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने ‘‘समय पर’’ शुरू कर दिया जाएगा।

एक महीने पहले कॉरिडोर परियोजना के प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की थी कि करतारपुर साहिब के लिए पाकिस्तान नौ नवम्बर से भारतीय सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देगा। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (इमरान खान) के वादे के मुताबिक करतारपुर कॉरिडोर पर काम समय पर पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन समय पर होगा लेकिन इसके शुरू होने के लिए मैं कोई तिथि नहीं दे सकता क्योंकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं की गई है।’’

उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर को सिखों के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवम्बर को खोल दिया जाएगा। प्रस्तावित कॉरिडोर करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ेगा और भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे। उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट हासिल करना होगा। करतारपुर साहिब की स्थापना 1522 में गुरु नानक देव ने की थी। लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर नारोवाल में प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर की 16 सितम्बर को पाकिस्तानी और विदेशी पत्रकारों की यात्रा में परियोजना निदेशक आतिफ माजिद ने कहा कि कॉरिडोर का 86 फीसदी काम पूरा हो गया है और नौ नवम्बर को इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। 

टॅग्स :पाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोरपंजाबइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?