लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस लिया, 2020 में होगा राष्ट्रपति चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 13:46 IST

हैरिस ने मंगलवार को एक ट्वीट किया, ‘‘अपने समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए मैं बहुत खेद के साथ बताना चाहती हूं कि आज मैं अपना अभियान निलंबित कर रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं हर दिन लड़ती रहूंगी, यह अभियान भी उसी के लिए था...लोगों को, सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए।’’ हैरिस का ताल्लुक भारत और अफ्रीका दोनों से है। हाल के सप्ताहों में पोल में उनका प्रदर्शन खराब बताया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसीनेटर (55) हैरिस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती देने वाले लोगों में से हाई प्रोफाइल उम्मीदवार थीं।हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की पहली बड़ी नेता थीं जिन्होंने गत जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी।

भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस ने 2020 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की दौड़ से अपना नाम अचानक वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने अभियान को जारी रखने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। कैलिफोर्निया से सीनेटर (55) हैरिस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती देने वाले लोगों में से ऐसी पहली हाई प्रोफाइल उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपना नाम वापस लिया है।

हैरिस ने मंगलवार को एक ट्वीट किया, ‘‘अपने समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए मैं बहुत खेद के साथ बताना चाहती हूं कि आज मैं अपना अभियान निलंबित कर रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं हर दिन लड़ती रहूंगी, यह अभियान भी उसी के लिए था...लोगों को, सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए।’’ हैरिस का ताल्लुक भारत और अफ्रीका दोनों से है। हाल के सप्ताहों में पोल में उनका प्रदर्शन खराब बताया जा रहा था। सोमवार को जारी एक नये पोल में उनकी रेटिंग घटकर मात्र तीन प्रतिशत रह गई जो दिखाता है कि उनका अभियान आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहा है।

हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की पहली बड़ी नेता थीं जिन्होंने गत जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी। उस समय कार्यक्रम में 20,000 से अधिक समर्थक उमड़े थे। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी की पहली डिबेट में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बाद की डिबेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पिछली डिबेट में उनकी कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड से तीखी बहस हुई थी। गबार्ड भी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मीडियम पर एक पोस्ट में हैरिस ने अपने अभियान को अचानक निलंबित करने के कारणों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हर दृष्टिकोण से विचार किया और पिछले कुछ दिनों में मैंने अपने जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक लिया। राष्ट्रपति पद के लिए अपने अभियान को जारी रखने के लिए मेरे पास आर्थिक संसाधन नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अरबपति नहीं हूं। मैं अपने अभियान का वित्तपोषण खुद नहीं कर सकती। जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ा मेरे लिए लिए धन जुटाना मुश्किल होता चला गया। इसलिए अपने समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए बेहद खेद के साथ कहना चाहती हूं कि आज मैं अपना अभियान निलंबित कर रही हूं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल