लाइव न्यूज़ :

तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटा कमला हैरिस का विमान

By भाषा | Updated: June 7, 2021 11:19 IST

Open in App

जॉइंट बेस एंड्र्यूस् (अमेरिका), सात जून (एपी) अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का विमान तकनीकी समस्या के चलते उड़ान भरने के 30 मिनट बाद मैरीलैंड में जॉइंट बेस एंड्र्यूस् लौट आया। हैरिस रविवार को ग्वाटेमाला और मैक्सिको की यात्रा के लिए रवाना हुई थीं।

‘एयर फोर्स टू’ विमान यहां सुरक्षित उतरा और बाहर निकल कर हैरिस ने ‘थम्स अप’ का इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सही सलामत हूं, ठीक हूं। हमने थोड़ी प्रार्थना भी की, और हम ठीक हैं।’’ करीब डेढ़ घंटे बाद उपराष्ट्रपति दूसरे विमान में रवाना हुई।

हैरिस की प्रवक्ता साइमन सैंडर्स ने पत्रकारों को बताया कि उड़ान भरने के बाद चालक दल के सदस्यों को ‘लैंडिंग गियर’ में कुछ समस्या दिखी, जिससे कुछ और तकनीकी दिक्कत उत्पन्न हो सकती थी। उन्होंने कहा, ‘‘ सुरक्षा से जुड़ी कोई आपात समस्या हालांकि नहीं थी। बहरहाल, पूरी सुरक्षा के साथ हम जेबीए लौटे, जहां उनके पास इसे ठीक करने के लिए सभी उपकरण मौजूद थे।’’ सैंडर्स भी हैरिस के साथ विमान में सवार थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला