लाइव न्यूज़ :

US की उप-राष्ट्रपति बनने जा रही भारत की बेटी, जानें कौन हैं अमेरिका में इतिहास रचने की कगार पर खड़ीं कमला हैरिस?

By स्वाति सिंह | Updated: November 7, 2020 22:37 IST

भारतीय मूल की एक सांवली सी महिला इन दिनों अमेरिका के सियासी हलकों में खूब चर्चा में रही। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के डेमोक्रटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारतीय मां तथा अफ्रीकी पिता की संतान कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करके सत्ता के गलियारों में दक्षिण एशियाई मूल की एक अश्वेत महिला की पेशकदमी का रास्ता बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए पेंसिल्वेनिया अपने नाम कर लिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए पेंसिल्वेनिया अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्हें जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट मिल गए। दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन महत्वपूर्ण राज्य पेनसिल्वेनिया से जीत गए हैं। 

इस जीत के साथ न केवल बिडेन इतिहास रचेंगे, बल्कि उनकी जोड़ीदार और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी कई रिकॉर्ड बना डालेंगी। आइए इन रिकॉर्डों और कमला के जीवन पर एक नजर डालते हैं। भारतीय मूल की एक सांवली सी महिला इन दिनों अमेरिका के सियासी हलकों में खूब चर्चा में रही। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के डेमोक्रटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारतीय मां तथा अफ्रीकी पिता की संतान कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करके सत्ता के गलियारों में दक्षिण एशियाई मूल की एक अश्वेत महिला की पेशकदमी का रास्ता बना दिया।

लॉ स्कूल से स्नातक और कैलिफोर्निया की अटार्नी जनरल रहीं कमला की विशेषता सिर्फ उनकी साझा विरासत ही नहीं है बल्कि एक मुखर वक्ता, करिश्माई व्यक्तित्व, सामयिक मामलों पर मजबूत पकड़, बेखौफ अंदाज और अपने तर्कों से सामने वाले को निरूत्तर कर देने की उनकी खूबियों ने उन्हें बहुत कम समय में ही राष्ट्रीय पहचान दिला दी है। कैलिफोर्निया के ओकलैंड में 20 अक्टूबर 1964 को जन्मी कमला देवी हैरिस की मां श्यामला गोपालन 1960 में भारत के तमिलनाडु से यूसी बर्कले पहुंची थीं, जबकि उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस 1961 में ब्रिटिश जमैका से इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई करने यूसी बर्कले आए थे।

यहीं अध्ययन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और मानव अधिकार आंदोलनों में भाग लेने के दौरान उन्होंने विवाह करने का फैसला कर लिया। हाई स्कूल के बाद हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली कमला अभी सात ही बरस की थीं, जब उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए। कमला और उनकी छोटी बहन माया अपनी मां के साथ रहीं और उन दोनों के जीवन पर मां का बहुत प्रभाव रहा। हालांकि वह दौर अश्वेत लोगों के लिए सहज नहीं था। कमला और माया की परवरिश के दौरान उनकी मां ने दोनों को अपनी पृष्ठभूमि से जोड़े रखा और उन्हें अपनी साझा विरासत पर गर्व करना सिखाया। वह भारतीय संस्कृति से गहरे से जुड़ी रहीं।

इस संबंध में कमला ने अपनी आत्मकथा 'द ट्रुथ वी टोल्ड' में लिखा है कि उनकी मां को पता था कि वह दो अश्वेत बेटियों का पालन पोषण कर रही हैं और उन्हें सदा अश्वेत के तौर पर ही देखा जाएगा, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों को ऐसे संस्कार दिए कि कैंसर रिसर्चर और मानवाधिकार कार्यकर्ता श्यामला और उनकी दोनों बेटियों को '' श्यामला एंड द गर्ल्स'' के नाम से जाना जाने लगा। अपनी आत्मकथा में कमला हैरिस ने भारतीय संस्कृति से अपने जुड़ाव का जिक्र किया है। अमेरिका के लोगों को अपने नाम का अर्थ समझाते हुए वह कहती हैं, " मेरे नाम का मतलब है 'कमल का फूल'।

भारतीय संस्कृति में कमल के फूल को पवित्र माना जाता है और यह अपनी एक खास अहमियत रखता है। कमल का पौधा पानी के भीतर होता है जबकि इसका फूल पानी की सतह से ऊपर खिलता है, लेकिन जड़ें सदा अपनी मिट्टी से मज़बूती से जुड़ी रहती हैं।" दक्षिण भारतीय मां और अफ्रीकी पिता की संतान कमला ने 2014 में जब अपने साथी वकील डगलस एम्पहॉफ से विवाह किया तो वह भारतीय, अफ्रीकी और अमेरिकी परंपरा के साथ साथ यहूदी परंपरा से भी जुड़ गईं। इस विवाह में भारतीय परंपरा के अनुसार कमला ने डगलस के गले में फूलों की माला पहनाई और डगलस ने पैर से कांच तोड़कर यहूदी रस्म का निर्वाह किया।

इन तमाम संस्कृतियों और स्थानीय लोगों से आसानी से घुल मिल जाने वाली कमला ने एक समय भले अपनी पहचान को लेकर संघर्ष किया हो, लेकिन आज वह एक सशक्त और आत्मविश्वासी होने के साथ साथ दुनिया के सबसे ताकतवर देश के उपराष्ट्रपति पद की मजबूत दावेदार हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भारत सहित दुनियाभर की महिलाओं को गर्व है। (भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकमला हैरिसजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?