लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से की बात

By भाषा | Updated: February 16, 2021 09:07 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 फरवरी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रान्साटलांटिक गठबंधन, कोविड-19, पश्चिम एशिया तथा अपने देश एवं पूरी दुनिया में लोकतंत्र का समर्थन करने समेत कई द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी दी।

व्हाइट हाउस ने इस बातचीत का ब्योरा देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन से निपटने और लोकतंत्र के समर्थन के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

व्हाइट हाउस ने बताया कि उन्होंने पश्चिम एशिया और अफ्रीका समेत कई क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा की और इनका मिलकर समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बातचीत के दौरान हैरिस ने अमेरिका एवं फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा ट्रांसअटलांटिक गठबंधन को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बयान के अनुसार, हैरिस ने लैंगिक समानता के मुद्दे पर मैक्रों के नेतृत्व और नासा के मंगल के लिए ‘मार्स 2020’ अभियान में फ्रांस के योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह दूसरी बार है जब हैरिस ने किसी विदेशी नेता से बात की है। इससे पहले उन्होंने एक फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना