लाइव न्यूज़ :

आलोचनाओं के बीच कमला हैरिस अमेरिका की दक्षिणी सीमा के लिए रवाना हुई

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 जून उपराष्ट्रपति बनने के बाद से कमला हैरिस को शुक्रवार को राजनीतिक रूप से संभवत: सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण क्षण का सामना करना पड़ा, जब वहांअमेरिका की दक्षिणी सीमा के लिए रवाना हुई। इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे आव्रजन के मुद्दे पर बाइडन प्रशासन की प्रतिक्रिया को व्यक्त करने के लिए उन्हें अपनी अग्रणी भूमिका निभानी है।

टेक्सास के एल पासो में वह एक सीमा शुल्क एवं सीमा गश्त केंद्र का दौरा करेंगी, धार्मिक संगठनों के पैरोकारों और आश्रय एवं कानूनी सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत करेंगी तथा बयान देंगी।

उपराष्ट्रपति दौरा करने से इनकार करने को लेकर महीनों से दोनों पार्टियों (डेमोक्रेटिक एवं रिपब्लिकन) के सदस्यों की आलोचना का सामना कर रही थी।

रिपब्लिकन सांसदों ने हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा सीमा का दौरा नहीं करने के अवसर का लाभ उठाते हुए सीमा सुरक्षा के लिए प्रशासन को कमजोर साबित करने की कोशिश की। उन्होंने 2022के मध्यावधि चुनावों के लिए डेमोक्रेट के खिलाफ अपने राजनीतिक हथियार को धार देने की कोशिश की।

रिपब्लिकन सांसद बाइडन प्रशासन पर हमले तेज करने के लिए उपराष्ट्रपति के दौरे पर करीबी नजर रख रहे हैं।

विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमा का कई बार दौरा किया है, लेकिन बाइडन और हैरिस की अनुपस्थिति ने कुछ डेमोक्रेट को भी इस चिंता में डाल दिया है कि इससे नुकसान हो चुका है।

टेक्सास के डेमोक्रेटिक सांसद हेनरी स्यूलर ने कहा, ‘‘प्रशासन डेमोक्रेट्स को कमजोर प्रदर्शित कर रहा है।’’

उनका जिला सेन एंटोनियो के दक्षिण से लेकर अमेरिका-मेक्सिको सीमा तक फैला हुआ है और पिछले चुनाव में उन्होंने करीब दो दशक लंबे अपने करियर में सबसे कम वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।

बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रथम कुछ महीनों में रिकार्ड संख्या में प्रवासियों को सीमा पार करने की कोशिश करते देखा गया। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने मई में मेक्सिको से लगी सीमा पर 1,80,000 घुसपैठ की कोशिशें दर्ज की, जो मार्च 2000 से सर्वाधिक है।

हालांकि, हैरिस के सलाहकार सावधानीपूर्वक इस बात पर जोर दे रहे हैं कि आव्रजन के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति का मुख्य ध्यान इसके मूल कारण का समाधान करने पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?