लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने धार्मिक नेताओं के साथ नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध, कोविड-19 टीकाकरण पर की चर्चा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक अप्रैल अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध, आव्रजन और कोविड-19 टीकाकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर धार्मिक नेताओं के साथ चर्चा की।

हैरिस ने कहा कि धार्मिक नेता मुश्किल वक्त में शक्ति, सहयोग और परामर्श का स्रोत हैं।

हैरिस ने बुधवार को अपने संबोधन में कहा, ‘‘आपने उन परिवारों के साथ वर्चुअल या व्यक्तिगत तौर पर प्रार्थना की जिन्होंने जबरदस्त नुकसान झेला है।’’

इस बैठक में पांच धार्मिक नेता व्यक्तिगत तौर पर शामिल हुए जबकि पांच अन्य वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। इनमें से कोई भी अल्पसंख्यक धर्म का नेता नहीं था।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे धार्मिक नेता होने के नाते आप बेघरों को आश्रय दे रहे हैं। आप भूखों को भोजन करा रहे हैं। खासतौर से पिछले साल आपने न केवल वित्तीय और भौतिक बल्कि आध्यात्मिक मदद भी दी है। अब भी आप अडिग हैं।’’

उन्होंने धार्मिक नेताओं से लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध के बारे में बात करते हुए हैरिस ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आप कई तरीकों से इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि ज्यादातर लोग अपने गृह नगर में रहना चाहते हैं। वे वहां रहना चाहते हैं जहां वे पले बढ़े। वे ऐसी जगह रहना चाहते हैं जहां की संस्कृति वे समझते हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें