लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने स्वीकार की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी, ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- नस्लवाद के लिए कोई वैक्सीन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2020 14:14 IST

कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति द के लिए नामित होने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। अपनी उम्मीदवारी की स्वीकृति भाषण में उन्होंने ट्रंप पर खूब निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकमला हैरिस ने औपचारिक तौर पर स्वीकार की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारीकमला हैरिस ने कहा- सभी के लिए बराबर न्याय की बात करेंगे सुनिश्चित, मां को भी किया याद

अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई महिला कमला हैरिस ने अपनी उम्मीदवारी के स्वीकृति भाषण में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर जमकर हमला किया। कमला हैरिस ने कहा कि 'नस्लवाद के लिए कोई वैक्सीन नहीं है।'

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी औपचारिक तौर पर स्वीकार करते हुए हैरिस ने कहा कि डेमेक्रेट कानून के तहत हर किसी के लिए बराबर न्याय को सुनिश्चित करेंगे। 

कमला हैरिस ने कहा, 'जॉर्ज फ्लॉयड के लिए, ब्रेओना टेलर के लिए और कई ऐसे लोगों के लिए भी जिनके नाम बाकी रह गए हैं, हमारे बच्चों के लिए, हम सभी के लिए काम करना होगा। हमें बराबरी के न्याय के वादों को पूरा करना होगा। जब तक हम सभी आजाद नहीं है, हम में से कोई आजाद नहीं है।'

बता दें कि हैरिस अमेरिका में किसी प्रमुख राजनीतिक पार्टी से उपराष्ट्रपति जैसे अहम राष्ट्रीय पद का टिकट पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी भी बन गई हैं। हैरिस ने इस दौरान अपनी मां को भी याद किया।

हैरिस ने कहा, ‘मेरी मां ने मुझे सिखाया था कि दूसरों की सेवा जीवन को एक मकसद देता है, अर्थ देता है। काश आज वह यहां होतीं, लेकिन मुझे पता है कि वह ऊपर से मुझे देख रही हैं।’ कमला हैरिस की मां का 2009 में कैंसर से निधन हो गया था। 

हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना

हैरिस ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व की विफलताओं ने लोगों की जिंदगियों को और उनकी आजीविकाओं को नुकसान पहुंचाया है।’ 

हैरिस ने कहा, ‘हमें एक ऐसे राष्ट्रपति का चुनाव करना चाहिए जो कुछ अलग, कुछ बेहतर और महत्वपूर्ण काम करेंगे। एक राष्ट्रपति जो हम सभी को- श्वेत, काले, लातिनी, एशियाई, स्वदेशी लोगों को साथ लाएंगे और ऐसे भविष्य को पाने के लिए काम करेंगे जिसे हम सामूहिक रूप से चाहते हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘हमें जो बाइडेन का चुनाव करना चाहिए। मैं जो को उप राष्ट्रपति के रूप में जानती हूं। मैं बाइडेन को प्रचार अभियान से जानती हूं। लेकिन सबसे पहले मैंने उन्हें अपने मित्र के पिता के रूप में जाना था।’ बता दें कि बाइडेन और हैरिस तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में ट्रंप और उनके उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस को चुनौती देंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कमला हैरिसडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?