लाइव न्यूज़ :

काबुल पर मोर्टार से हमला, कम से कम एक की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 11:25 IST

Open in App

काबुल, 12 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार तड़के मोर्टार गोले दागे गए जिसमें कम से कम एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में दो गोले दागे गए। ये गोले राजधानी के उत्तरी इलाके से और एक गाड़ी से दागे गए थे।

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। अफगानिस्तान के इस्लामी स्टेट से संबद्ध संगठन पहले इस तरह के हमले कर चुके हैं। पिछले महीने दो दर्जन से ज्यादा मोर्टार दागे गए थे जिसमें आठ आम लोगों की मौत हो गई थी और 31 जख्मी हो गए थे।

आईएस से संबद्ध इस संगठन को ‘आईएस इन खुरासान प्राविंस’ के नाम से जाना जाता है। इसने हाल के महीनों में काबुल में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल