लाइव न्यूज़ :

दुबई के 5 स्टार होटल ने इस्लाम पर विवादित ट्वीट करने वाले मशहूर शेफ अतुल को नौकरी से निकाला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 20:02 IST

अतुल कोचर ने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी शो क्वांटिको में "हिन्दू आतंकवाद" का मुद्दा उठाए जाने के खिलाफ ट्वीट किया था।

Open in App

मशहूर शेफ अतुल  कोचर को दुबई स्थित जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस होटल ने नौकरी से निकाल दिया है। कोचर को कथित तौर पर इस्लाम विरोधी टिप्पणी करने की वजह से नौकरी से हटाया गया है। अतुल कोचर ने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी शो क्वांटिको में "हिन्दू आतंकवाद" का मुद्दा उठाए जाने के खिलाफ ट्वीट किया था। अतुल कोचर ने बाद में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था और खेद जताया था। प्रियंका चोपड़ा ने भी क्वांटिको में भारत के चित्रण को लेकर माफी माँगी थी। 

अतुल कोचर दुबई स्थित जेडब्ल्यू मैरिएट होटल में रंग महल नामक रेस्तरा के संचालक थे। होटल ने अतुल कोचर को हटाए जाने की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है। अतुल कोचर दुनियाभर में कई अवार्ड जीत चुके हैं। वो बीबीसी के फूड प्रोग्राम में एक्सपर्ट बनकर भी आते रहे हैं। होटल ने अपने बयान में कहा है कि वो बहुलतावादी संस्कृति में यकीन रखता है और अपने सभी होटलों और रेस्तरा में समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देता है। 

अतुल कोचर बाद में एक ट्वीट करके माफी माँगी। कोच्चर ने लिखा, "मेरे ट्वीट को जायज ठहराना संभव नहीं। रविवार को मौके की गरमागर्मी में मैंने बड़ी ग़लती कर दी। मैं पूरी तरह समझता हूँ कि मैंने इस्लाम के बारे में ग़लत बात कही जो करीब 1400 साल पहले ही आया और मैं इसके लिए खेद जताता हूँ। मैं इस्लाम विरोधी नहीं हूँ। जिसे भी मेरे कमेंट से ठेस लगी हो उनसे मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूँ।"

 

अतुल कोचर का विवादित बयान-

अतुल कोचर ने क्वांटिको पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी। कोचर ने लिखा था कि क्वांटिको की स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जो इस्लाम के आतंक से 2000 सालों से भयाक्रांत होते रहे हैं। कोचर ने लिखा था, "ये दुखदायक है कि आपने हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जो 2000 सालों से इस्लाम से आतंकित होते रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।" कोचर ने ये ट्वीट प्रियंका चोपड़ा द्वारा क्वांटिको को लेकर माफी माँगने के बाद किया था।

कौन हैं अतुल कोचर-

48 वर्षीय अतुल कोचर का जन्म भारत के जमशेदपुर में हुआ है। वो ब्रिटेन के निवासी हैं। अतुल का लंदन स्थित बनारस रेस्तरां साल 2007 में मिशेलिन स्टार अवार्ड जीत चुके हैं। अतुल बीबीसी के सटरडे किचन और मास्टरशेफ में भी शिरकत कर चुके हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल