लाइव न्यूज़ :

डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद के बाद जस्टिन टिंबरलेक ने ब्रिटनी स्पीयर्स से माफी मांगी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:47 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 13 फरवरी अभिनेता-गायक जस्टिन टिंबरलेक ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा होने का बाद अपनी पूर्व महिला मित्र ब्रिटनी स्पीयर्स से माफी मांगी है। टिंबरलेक द्वारा अपने संबंध के दौरान स्पीयर्स के साथ किये गए व्यवहार को लेकर इस डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की जा रही है।

''फ्रेमिंग ब्रिटनी स्पीयर्स'' नामक इस डॉक्यूमेंट्री में 2000 में फर्श से अर्श पर पहुंचने तक के स्पीयर्स के संघर्ष जैसे जीवन के अहम पहलुओं को दर्शाया गया है।

इस डॉक्यूमेंट्री में 1999 से 2002 के बीच स्पीयर्स के साथ संबंध में रहे टिंबरलेक के पुराने वीडियो भी दिखाए गए हैं, जिनमें वह स्पीयर्स के साथ अपने यौन संबंधों की चर्चा करते दिख रहे हैं। इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था।

टिंबरलेक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए एक बयान में कहा कि वह अतीत में की गईं अपनी गलतियों के लिये माफी मांगते हैं।

उन्होंने साल 2004 के दौरान हुई एक घटना को लेकर गायक जेनेट जैकसन से भी माफी मांगी।

उन्होंने कहा, ''मैं ब्रिटनी स्पीर्यस और जेनेट जैक्सन से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगता हूं। मुझे इन महिलाओं के सम्मान का ख्याल रखना चाहिये था और मैं जानता हूं कि मैं इसमें नाकाम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?